एएसपी समीरन बैश्य ने बताया कि यहां एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद जांच के दौरान पीड़िता को हमने ढूंढ़ निकाला है। मामले में शामिल एक आरोपी महिला गिरफ्तार हुई है, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं।
असम के मोरीगांव में एक लापता महिला को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। साथ ही मामले में एक आरोपी अन्य महिला को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। एएसपी समीरन बैश्य ने बताया कि यहां एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद जांच के दौरान पीड़िता को हमने ढूंढ़ निकाला है।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार एक आरोपी महिला भी गिरफ्तार हुई है, जिसने पूछताछ में खुलासा किया है कि इसमें दो से तीन लोग शामिल थे। इसके बाद आरोपी महिला की निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया और अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद सभी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।