Assam CM Himanta Biswa Sarma, pm modi
- फोटो : Twitter
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस वक्त अपने सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे हैं और अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि 2024 के नतीजे 2019 से बेहतर होंगे। अब नंबर गेम में शामिल होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।
'सरकार बनाने का इरादा रखने वाले नाम प्रस्तावित करें'
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर कोई सरकार बनाना चाहता है, तो उन्हें किसी का नाम प्रस्तावित करना चाहिए। अगर वे भारत में सरकार बनाना चाहते हैं तो केवल एक ही नाम है नरेंद्र मोदी।
यह भी कहा था
- इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि मणिपुर में जातीय संघर्ष के बावजूद पार्टी अगले साल के आम चुनाव में राज्य की दोनों लोकसभा सीटें जीतेगी। लोगों ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है।
- उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के आम चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेंगे। भले ही इस पद के लिए कितने भी उम्मीदवार क्यों न हों, पीएम तो नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।
- अन्य संभावित उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर सरमा ने कहा था कि शीर्ष पद के लिए कोई भी उम्मीदवार हो सकता है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि रजत या कांस्य पदक किसे मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि असम पिछले दो वर्षों के दौरान अपनी विकास यात्रा में तेजी से प्रगति कर रहा है। मीडिया नेटवर्क कॉन्क्लेव-2023 के एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए सरमा ने कहा कि असम बहुत ही शांतिपूर्ण राज्य है, जहां कोई विरोध प्रदर्शन नहीं है। यह राज्य में निवेश करने का सही समय है। उन्होंने कहा कि 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव राज्य सरकार के विचाराधीन हैं।