फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECI: साल शुरू होते ही देश में लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज, निर्वाचन आयोग सात जनवरी से करेगा राज्यों का दौरा

Thu, 04 Jan 2024 10:16 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर निर्वाचन आयोग राज्यों का दौरा करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार सात से 10 जनवरी के बीच आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रहेंगे।
विज्ञापन
Election commssion
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों की तैयारियों की समीक्षा निर्वाचन आयोग अगले हफ्ते से शुरू करेगा। दौरे के शुरूआत आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के से शुरू होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार सात से 10 जनवरी के बीच आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रहेंगे। 
विज्ञापन


दौरे से पहले उप चुनाव आयुक्त छह जनवरी को दोनों राज्यों में तैयारियों के बारे जानकारी देगी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों की निगरानी के लिए उप चुनाव आयुक्तों ने लगभग सभी राज्यों का दौरा किया है। गौरतलब है कि चुनावों की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग के लिए राजनीतिक दलों, वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों और चुनाव से जुड़े लोगों से मिलने के लिए राज्यों का दौरा करना एक आम प्रक्रिया हैं। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि चुनाव आयोग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेगा या नहीं। 

2019 में लोकसभा चुनाव 10 मार्च को तारीखों का एलान हुआ था, वहीं 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में आम चुनाव आयोजित किए गए थे, वोटों की गिनती 23 मई को की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें