फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan-Sameer Wankhede Case: समीर वानखेड़े के पिता, पत्नी और बहन ने राज्यपाल से की मुलाकात

Tue, 09 Nov 2021 07:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने सीसीटीवी फुटेज को लेकर भी नगराले से चर्चा की। उन्होंने बताया कि हम सोमवार को कुछ स्पॉट पर गए थे। प्रभाकर सेल से भी पूछताछ की गई। 
 
विज्ञापन
Sameer wankhede wife Kranti Redkar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समीर वानखेड़े के पिता, पत्नी और बहन ने आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात। इन्होंने राज्यपास के सामने अपनी बात रखी और ज्ञापन भी सौंपा। वहीं, मुंबई के क्रूज ड्रग्स केस मामले की जांच कर रही एनसीबी दिल्ली की टीम का नेतृत्व कर रहे डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने मंगलवार को मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले से मुलाकात की। उन्होंने आर्यन खान व समीर वानखेड़े से जुड़े मामलों की जांच में नगराले से मदद मांगी।

विज्ञापन


एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने सीसीटीवी फुटेज को लेकर भी नगराले से चर्चा की। उन्होंने बताया कि हम सोमवार को कुछ स्पॉट पर गए थे। प्रभाकर सेल से भी पूछताछ की गई। आज भी हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। दो और गवाहों का भी आने वाले दिनों में परीक्षण होगा। 

धोखाधड़ी के केस में किरण गोसावी को भेजा जेल
उधर, पुणे की एक कोर्ट ने फारसखाना पुलिस थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गोसावी मुंबई के क्रूज ड्रग्स मामले में स्वतंत्र गवाह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वानखेड़े के पिता, पत्नी और बहन ने राज्यपाल से मुलाकात की

वहीं, मुंबई में एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के पिता, पत्नी और बहन ने आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद वानखेड़े के पिता ने कहा कि मेरी बहू, बेटी और मैं आज राज्यपाल से मिले। हमने उन्हें एक ज्ञापन दिया। राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।

समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कहा कि हमने उन्हें सब कुछ बताया हमारे साथ जो कुछ भी हो रहा है। ऐसा नहीं था कि हम उनके पास शिकायत लेकर गए थे। हमने उनसे सिर्फ इतना कहा कि यह सच्चाई की लड़ाई है और हम लड़ने जा रहे हैं, हमें बस ताकत चाहिए।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें