फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal: नेशनलिस्ट पीपुल्स पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली सूची, 29 उम्मीदवारों को दिया टिकट

Sat, 23 Mar 2024 07:46 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर

सार

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नेशनलिस्ट पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची का एलान किया है। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने हैं, विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 2 जून को और लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को होगी।
विज्ञापन
कॉनराड संगमा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, एनपीपी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नेशनलिस्ट पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची का एलान किया है। गौरतलब है कि 19 अप्रैल को राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। सूची में तीन मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री और तीन पूर्व विधायक शामिल हैं। हालांकि सूची में पहली बार चुनाव लड़ रहे 22 उम्मीदवार भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


राज्य के पार्टी अध्यक्ष थांगवांग वांगम भी चुनावी मैदान में
सूची पर नजर डाली जाए तो प्रमुख दावेदारों में दो बार के पूर्व विधायक और पार्टी की राज्य इकाई के वर्तमान अध्यक्ष थांगवांग वांगम हैं, जो लोंगडिंग जिले के लोंगडिंग-पुमाओ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने कहा कि पूर्व मंत्री जापू डेरू बोमडिला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडेंगे, जबकि पूर्व विधायक तानी लोफा और डिक्टो येकर क्रमशः सेप्पा पश्चिम और दापोरिजो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे।

इन उम्मीदवारों पर पार्टी ने जताया भरोसा
मौजूदा निर्दलीय विधायक कारिखो क्रि को भी टिकट दिया गया है, जो तेजू निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लडेंगे। वहीं मौजूदा एनपीपी विधायक गोकर बसर, बसर सीट से फिर चुनावी मैदान में होंगे। कालातांग निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा भाजपा विधायक दोरजी वांग्दी कर्मा, जिन्हें टिकट नहीं दिया गया था, अब एनपीपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


एनपीपी उभरती हुई सबसे तेज राजनीतिक दल- संगमा
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी द्वारा पूर्वोत्तर राज्य की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार खड़ा करने से परहेज करने और इसके बजाए भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने का निर्णय, नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ उसके गठबंधन को दर्शाता है। एनपीपी के राष्ट्रीय सचिव जेम्स संगमा ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने से पहले राज्य नेतृत्व के साथ कई समीक्षा बैठकें कीं। उन्होंने एनपीपी के तेजी से विकास पर भरोसा जताया और इसे भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के साथ देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाले राजनीतिक दलों में शामिल किया। संगमा ने भविष्य में किसी पूर्वोत्तर उम्मीदवार के प्रधानमंत्री बनने की संभावना को लेकर भी आशा व्यक्त की।

गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने हैं, विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 2 जून को और लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को होगी।जबकि भाजपा ने सभी विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, कांग्रेस ने अब तक 34 उम्मीदवारों की घोषणा की है, एनसीपी (17) और क्षेत्रीय पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें