फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई: सेना उप प्रमुख मोहंती ने महिला सैनिकों की प्रशंसा की, कहा- हमारी सेना हर तरह के खतरे से निपटने के लिए तैयार

Sat, 20 Nov 2021 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, चेन्नई

सार

सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती ने कहा कि हमारी सेना किसी भी तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहती है, चाहे वह बाहरी हो या आंतरिक।
विज्ञापन
चंडी प्रसाद मोहंती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) पहुंचे सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती ने बाहरी ताकतों पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दुश्मन झूठे बहाने से प्रभुत्ववादी साजिशों के साथ यथास्थिति बदलने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमारी भारतीय सेना सभी बाहरी और आंतरिक खतरों का मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला सैन्य अधिकारियों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारी महिला सेना अधिकारियों ने भी रक्षा क्षेत्र में दुश्मनों को अपनी ताकत का एहसास करवाया है। मोहंती ने कहा कि हमारी सेना के प्रयास से देश की व्यापक राष्ट्रीय शक्ति बढ़ी है और विश्व पटल पर हम और ताकतवर हो रहे हैं। 

विज्ञापन


नाम लिए बिना चीन पर बोला हमला
चीन का नाम लिए बिना मोहंती ने कहा कि कुछ ताकत झूठ का सहारा लेकर अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र पर अपना दावेदारी दिखा रहे हैं लेकिन इस तरह के रवैये से संबंधो में सुधार नहीं लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शांति, समृद्धि और विकास हासिल करने के लिए इन बहु-क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों को दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सभी बाहरी और आंतरिक खतरों का डटकर मुकाबला करना होगा।  सशस्त्र बल देश का सबसे मजबूत स्तंभ हैं। हम अपने गार्ड को नीचा दिखाने का जोखिम नहीं उठा सकते। इसके अलावा मोहंती ने कहा कि हमारी सेना को तकनीकी रूप से मजबूत होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पेशेवर चुनौतियां बनी रहेंगी, सैन्य अधिकारी वांछित नेतृत्व गुणों को पूरा करने के लिए आवश्यक कुर्बानी देने के लिए तैयार रहें।

महिला सैन्य अधिकारियों की प्रशंसा की
मोहंती ने कहा कि भारतीय सेना में महिला अधिकारियों ने पिछले कुछ दशकों में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कई चुनौतियों के बावजूद अपनी योग्यता साबित की है। मोहंती ने कहा कि महिलाओं के अदम्य साहस को देखते हुए उन्हें अन्य रैंकों में भी नामांकित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें