फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, बोले- खिलाड़ियों को आजादी देना बेहद जरूरी

Sat, 20 Nov 2021 01:06 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

दूसरे टी-20 मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि मेरा पहला काम खिलाड़ियों को आजादी देना है जिसके चलते वह खुलकर खेल सकें। मैदान पर आते वक्त खिलाड़ी सिर्फ मैच के बारे में सोचें। रोहत ने यह बयान दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को हराने के बाद दिया। 
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रांची में खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को सात विकेट मात दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत को मैच जिताने में रोहित शर्मा, केएल राहुल और हर्षल पटेल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज करने बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर बेबाक राय रखी। 

विज्ञापन


रोहित बोले खिलाडियों को फ्रीडम देना जरूरी

न्यूजीलैंड को सात विकेट से पटखनी देने के बाद हिटमैन ने प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान कहा कि हमने कठिन हालात में बेहतर प्रदर्शन किया है, न्यूजीलैंड की टीम काफी मजबूत है और वह शानदार क्रिकेट खेल रही है, हम इस मैच मे एक विकेट से लय हासिल कर सकते थे, टीम इंडिया की बेंच स्ट्रैंथ काफी दमदार है और नए खिलाड़ी लगातार क्रिकेट खेलते हुए आ रहे हैं। हिटमैन ने अपनी कप्तानी के बारे में कहा, मेरा पहला लक्ष्य यही रहेगा कि खिलाड़ी जब भी खेलने आएं तो वे कम्फर्टेबल महसूस करें, मेरे लिए यह बेहद जरूरी है कि खिलाड़ियों को प्रर्याप्त आजादी दी जाए, बाकी चीजों की चिेंता छोड़ मैदान पर आते वक्त प्लयेर सिर्फ खेल के बारे में सोचें।




काफी यंग है टीम इंडिया

कप्तान रोहित शर्मा ने आगे कहा कि भारत की बेंच स्ट्रैंथ काफी मजूबत हैं और यह टीम काफी युवा है, रोहित के मुताबिक, कुछ खिलाड़ी ने काफी मैच खेलें हैं कुछ अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रह रहे हैं, लेकिन उनका भी समय आएगा, हिटमैन ने आगे कहा  कि हम कोशिश करेंगे कि प्रत्येक खिलाड़ी को मौका मिले, मेरा मानना है कि जो खिलाड़ी मैदान में हो अपना काम पूरा करे। 
विज्ञापन


रांची टी-20 में हर्षल-वेंकटेश ने किया डेब्यू

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में टीम इंडिया की तरफ से हर्षल पटेल और वेंकटेश अय्यर ने टी-20 में डेब्यू किया। यह मुकाबला हर्षल पटेल के लिए खास रहा क्योंकि उन्हेंने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए कीवी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की आजादी नहीं दी। इसके अलावा उन्होंने दो विकेट भी चटकाए। मैच में बेहतरीन बॉलिंग करने के लिए हर्षल पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा, दूसरे डेब्यूटेंट वेंकटेश अय्यर ने 12 रनों की पारी खेली।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें