फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीलिया मामला: सचिन वाजे ने घर पर हिरासत में रखने की इजाजत मांगी, बताई ये वजह 

Fri, 24 Sep 2021 09:08 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, मुंबई

सार

49 वर्षीय मुंबई पुलिस के बर्खास्त अफसर सचिन वाजे का हाल ही में मुंबई के एक निजी अस्पताल में दिल का ऑपरेशन हुआ था। इसी आधार पर उसने घर पर हिरासत में रखने की मांग की है। 
विज्ञापन
Antilia Case: Sachin Vaje and Mansukh Hiren - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटीलिया मामले और मनसुख हिरेन हत्याकांड के आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने स्वास्थ्य कारणों से घर पर हिरासत में रखे जाने की इजाजत मांगी है। शुक्रवार को एक विशेष अदालत में याचिका दायर कर वाजे ने कहा कि दिल के ऑपरेशन के बाद उसे स्वास्थ्य लाभ की जरूरत है इसके लिए उसे घर पर ही हिरासत में रखा जाए। 

विज्ञापन


अदालत ने मामले की सुनवाई 27 सितंबर तक स्थगित करते हुए घटना की जांच कर रहे एनआईए को वाजे की याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

वाजे को मार्च में गिरफ्तार किया गया था। 49 वर्षीय मुंबई पुलिस के बर्खास्त अफसर वाजे का हाल ही में मुंबई के एक निजी अस्पताल में दिल का ऑपरेशन हुआ था। अपने वकील के जिरए दायर याचिका में वाजे ने स्वास्थ्य लाभ की अवधि के दौरान घर पर हिरासत में रखे जाने अनुमति मांगी।  

बता दें कि मामले के नौ अन्य आरोपियों के साथ वाजे फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। यह मामला 25 फरवरी को कारोबारी मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के निकट एक गाड़ी से विस्फोटक की बरामदगी से जुड़ा है।
विज्ञापन


इस मामले में ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या भी की गई थी। हिरेन ने इस वाहन का मालिक होने का दावा किया था। हिरेन ने तब अपनी शिकायत में कहा था कि एक हफ्ते पहले उसकी गाड़ी चोड़ी हो गई थी। पांच मार्च को हिरन का शव ठाणे में एक नाले से बरामद किया गया था। तब मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी, इससे पहले महाराष्ट्र एटीएस मामले की जांच कर रही थी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें