फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशमुख के निजी सचिव का आरोप: नोटिस का जवाब देने का अवसर दिए बिना ही ईडी ने किया गिरफ्तार

Mon, 27 Sep 2021 10:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अनिल देशमुख से संबंधित धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किए गए अनिल देशमुख के तत्कालीन सचिव ने मामले की जांच कर रही एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय पर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के तत्कालीन निजी सचिव संजीव पलांडे ने सोमवार को यहां एक विशेष अदालत को बताया कि मुझे धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मेरे खिलाफ जारी नोटिस का जवाब देने का अवसर दिए बिना ही गिरफ्तार कर लिया था। अतिरिक्त कलेक्टर स्तर के अदिकारी पलांडे को ईडी ने 26 जून को देशमुख से संबंधित धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


पलांडे इस समय न्यायिक हिरासत में हैं और जमानत के लिए उन्होंने हाल ही में आवेदन दाखिल किया है। पलांडे की ओर से जिरह करते हुए उनके वकील शेखर जगताप ने अदालत के पताया कि पलांडे को उसी दिन हिरासत में ले लिया गया था जिस दिन उनके घर पर छापेमारी की गई थी। जगताप ने कहा कि ईडी ने पलांडे को उनके खिलाफ नोटिस का जवाब देने का मौका दिए बिना ही गिरफ्तार कर लिया था।

शेखर जगताप ने अदालत से कहा, 'संजीव पलांडे और अनिल देशमुख, दोनों को ही आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी किए गए थे लेकिन पलांडे को इस नोटिस का जवाब देने का अवसर भी नहीं दिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।' उन्होंने कहा कि पलांडे को ईडी ने इस तरह उठा लिया जैसे कि छापेमारी के दौरान उनके घर से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हो।
विज्ञापन


29 सितंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई
इस मामले में एक और गिरफ्तार आरोपी कुंदन शिंदे ने भी जमानत के लिए आवेदन दाखिल किया है। कुंदन शिंदे उस समय शिंदे के सहायक के तौर पर काम कर रहा था। शिंदे के वकील एजाज खान ने तर्क दिया कि शिंदे को मामले में केवल मुंबई पुलिस के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के बयान के आधार पर आरोपी बनाया गया है। अदालत अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें