फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amravati Murder: अमरावती पुलिस ने केमिस्ट की हत्या को दबाया, उदयपुर जैसी वारदात को लेकर सांसद राणा का गंभीर आरोप

Sun, 03 Jul 2022 09:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्या 21 जून को गला रेत कर की गई थी। उस वक्त वह अपनी दुकान से घर जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में बाइक पर आए हमलावरों ने उनका गला काट दिया था।
विज्ञापन
सांसद नवनीत राणा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर का गला रेतने के करीब हफ्ते भर पहले महाराष्ट्र के अमरावती में भी इसी तरह केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या हुई थी। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अब यह मामला तूल पकड़ रहा है। केंद्र ने जहां इसकी भी एनआईए जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन

अमरावती में उमेश प्रहलादराव कोल्हे (54) की हत्या 21 जून को गला रेत कर की गई थी। उस वक्त वह अपनी दुकान से घर जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में बाइक पर आए हमलावरों ने उनका गला काट दिया था। हमलावरों ने इसका भी वीडियो बनाकर वायरल किया था। यह वारदात अमरावती के घंटाघर के पास श्याम चौक पर हुई थी। 
सांसद राणा ने आरोप लगाया कि अमरावती की पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह ने मामले को दबाने की कोशिश की। राणा ने कहा कि हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और उन्होंने इस मामले की जांच एनआईए को सौंपने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने मानी उदयपुर जैसे हत्याकांड की बात
केमिस्ट कोल्हे की हत्या के 12 दिन बाद अमरावती की पुलिस आयुक्त ने मीडिया के समक्ष माना कि यह मामला भी उदयपुर हत्याकांड जैसा है। यह वारदात भी नुपुर शर्मा पक्ष में पोस्ट करने से संबंधित है। सांसद राणा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि 12 दिनों के बाद पुलिस आयुक्त घटना पर स्पष्टीकरण दे रही हैं। पहले उन्होंने कहा था कि यह लूट की वारदात से जुड़ा मामला है। लूट बताकर मामले को दबाने का प्रयास किया गया। राणा ने अमरावती की पुलिस आयुक्त की भी इस मामले में जांच की मांग की। 

अब तक सात गिरफ्तार
अमरावती पुलिस ने शनिवार को कहा कि केमिस्ट की हत्या सोशल मीडिया पोस्ट से संबंधित है। पुलिस ने कहा कि हत्या के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अब तक सात लोगों को  गिरफ्तार किया जा चुका है। अमरावती के इरफान खान (32) को शनिवार को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। खान ने कथित तौर पर कोल्हे की हत्या की साजिश रची थी और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल किया था। गृह मंत्रालय ने शनिवार को केमिस्ट की हत्या की जांच भी उदयपुर की हत्या की तरह एनआईए को सौंप दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें