उन्होंने कहा, 'मैंने द्रमुक नेता ए राजा के बयान को देखा। मृत महिला के खिलाफ उन्होंने जिस तरह का बयान दिया है, मेरे विचार में उनके अंदर (द्रमुक) महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है और वे इस चुनाव को किसी भी कीमत पर जीतना चाहते हैं।' भाजपा नेता ने कहा, 'पहले भी, द्रमुक ने जयललिता जी (दिवंगत मुख्यमंत्री) के खिलाफ ऐसी खराब टिप्पणियां की थी। मैं तमिलनाडु की माताओं और बहनों से, चुनाव में महिला विरोधी द्रमुक को सबक सिखाने की अपील करता हूं।'
उन्होंने कहा कि यह चुनावी जंग विकास की राह पर चल रहे राजग और भ्रष्टाचार एवं वंशवाद की राजनीति पर चल रहे संप्रग के बीच है। शाह ने आरोप लगाया कि द्रमुक और कांग्रेस दोनों ही दलों को तमिलनाडु के लोगों की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन अपने बेटे उदयनिधि को लेकर चिंतित हैं।