फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: 'सीएए से लाखों लोगों को मिलेगा न्याय', अमित शाह बोले- कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की

Sun, 18 Aug 2024 02:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

शाह ने कहा कि 'अहमदाबाद नगर निगम ने 100 दिनों में 30 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। मैं भी इस अभियान में शामिल हो गया हूं। अहमदाबाद के लोगों को भी इसमें शामिल होना चाहिए।'
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : X/BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून से सिर्फ लोगों को नागरिकता ही नहीं मिलेगा, बल्कि इससे लोगों को न्याय और अधिकार भी मिलेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने अहमदाबाद के झील इलाके में एक ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की
अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि 'कांग्रेस और उसके सहयोगियों की तुष्टिकरण की राजनीति के चलते देश में शरण मांगने वाले लोगों को न्याय नहीं मिला। पड़ोस के देशों में लोगों को प्रताड़ित किया गया क्योंकि वे हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन थे, लेकिन उनके अपने देश में भी उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ी। विपक्षी गठबंधन की तुष्टिकरण की राजनीति में उन्हें न्याय नहीं मिला, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें न्याय दिया।'
 

गृह मंत्री ने पेड़ लगाने का किया आह्वान
शाह ने कहा कि 'अहमदाबाद नगर निगम ने 100 दिनों में 30 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। मैं भी इस अभियान में शामिल हो गया हूं।  अहमदाबाद के लोगों को भी इसमें शामिल होना चाहिए। क्या हम अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के बराबर पेड़ लगा सकते हैं? पर्यावरण परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग आज मनुष्यों के लिए दो सबसे बड़े खतरे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान शुरू किया है और लोगों से अपनी माताओं के साथ एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है। हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और एक पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें