फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor Rape Case: पक्ष-विपक्ष में तनातनी, BJP ने इंडी गठबंधन पर लगाए राजनीतिक रोटियां सेंकने के आरोप

Sun, 18 Aug 2024 02:24 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ करने वाले गुंडों को पकड़ने के बजाय, वे नागरिकों, डॉक्टरों, विरोधियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। टीएमसी सरकार सबूतों को नष्ट करने में लगी हुई है। 
विज्ञापन
भाजपा का इंडी गठबंधन पर हमला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, पूरे मामले पर सियासी पारा चरम पर है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अब भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना है कि इस मामले में इंडी गठबंधन से जुड़े दल राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

विज्ञापन


टीएमसी सरकार सबूतों को नष्ट करने में लगी: पूनावाला
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ करने वाले गुंडों को पकड़ने के बजाय, वे नागरिकों, डॉक्टरों, विरोधियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। टीएमसी सरकार सबूतों को नष्ट करने में लगी हुई है। वे संविधान को बचाने की बात करते हैं लेकिन राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका चतुर्वेदी, इंडी गठबंधन के नेता, ये सभी कार्रवाई में गायब हैं। उनमें से किसी के पास कहने के लिए एक भी शब्द नहीं है। 43 डॉक्टरों को स्थानांतरित करने का जो आदेश जारी किया गया था, उसे भी वापस ले लिया गया है और वे इसे एक नियमित आदेश मान रहे हैं। वे इसे क्यों वापस ले रहे हैं? यह डॉक्टरों को डराने के लिए किया गया था।'

सीबीआई पूछताछ कर रही: त्यागी
जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा, 'कलकत्ता हाईकोर्ट की सिफारिशों पर यह मामला सीबीआई को सौंपा गया है। सीबीआई लगातार पूछताछ में लगी हुई है। हमें आशा है कि जल्द अच्छे नतीजे निकलेंगे।'
विज्ञापन


सीएम किसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं: खंडेलवाल
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है, इससे पता चलता है कि पश्चिम बंगाल पुलिस इसे दबाने की कोशिश कर रही थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री प्रदर्शन कर रही हैं कि आरोपियों को पकड़ा जाए। वो मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और गृह मंत्री हैं, सवाल यह है कि वे किसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं? इस मामले में इंडी गठबंधन से जुड़े दल राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। मुझे विश्वास है कि सीबीआई आरोपियों को पकड़ लेगी और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।'



जिम्मेदार लोग कार्रवाई करें: गोपी
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, 'मैं बेटी की आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं। जरा सोचिए कि वह मेरी बेटी है और आपकी भी है तो आप सवाल करना चाहेंगे या चाहेंगे कि जिम्मेदार लोग कार्रवाई करें।'

बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'यह बहुत अजीब है और मैं हैरान हूं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वास्थ्य मंत्री हैं, कानून व्यवस्था उनके हाथ में है और वह सत्ता में हैं। अगर वह इसे संभाल नहीं सकती हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर उन्हें सत्ता से नहीं हटाया गया तो बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें