फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल: भाजपा ने तैयार की स्टार प्रचारकों की सूची, अमित शाह-जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल

Thu, 28 Mar 2024 06:10 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर

सार

अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों को शामिल किया है। 
विज्ञापन
जेपी नड्डा, अमित शाह और पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, पीयूष गोयल और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को शामिल किया गया है। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तार तारक ने इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को दो लोकसभा सीटों और 60 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक साथ मतदान होगा।
विज्ञापन


अमित शाह कर सकते हैं छह अप्रैल को चुनावी रैली
भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तार तारक ने बताया कि अमित शाह छह अप्रैल को पश्चिम सियांग जिले के आलो में एक चुनावी रैली को संबोधित कर सकते हैं। तारक ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तारीख को अंतिम रूप दिया जाएगा और अब तक पार्टी ने राज्य में प्रचार के लिए पांच केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के नामों को मंजूरी दे दी है।

कई केंद्रीय मंत्रियों को भी स्टार सूची में किया गया शामिल
गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के लिए प्रचार करने वाले अन्य केंद्रीय मंत्रियों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और असम के आवास एवं शहरी मामलों और सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल भी राज्य में चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन और पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्मा अलोंग भी पार्टी के स्टार प्रचारक सूची में हैं।
विज्ञापन


विधानसभा-लोकसभा के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बियूराम वाहगे और अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित अन्य कैबिनेट सहयोगियों के साथ विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। राज्य की दो लोकसभा सीटों के लिए 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से कुल आठ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जहां बहुकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार तक 60 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 195 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च है। विधानसभा चुनावों के लिए वोटो की गिनती दो जून को और लोकसभा चुनावों के लिए चार जून को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें