फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: विदर्भ में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र; कांग्रेस को हराना प्रमुख मकसद बताया

Tue, 24 Sep 2024 11:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अमित शाह ने राज्य में अजित पवार के महायुति से अलग चुनाव लड़ने की चर्चा पर भी विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि भजपा शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में महायुति एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने नागपुर में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही, उन्हीने चुनाव के दौरान बगावत जरने वाले नेताओं को कड़ी ताकीद दी। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शाह ने विदर्भ के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राज्य में सरकारी योजनाओं के 2.46 करोड़ लाभार्थियों से सीधा संवाद करे।  इन लाभार्थियों से कम से कम तीन बार मिले और उन्हें भाजपा के साथ लाने की कोशिश करें। राज्य में बचत समूह की महिलाओं को जोड़ें और सहकारिता क्षेत्र के लोगों से संपर्क साधें। शाह ने विदर्भ में कांग्रेस को पराजित करने का फार्मूला भी बताया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा में चुनाव जीतने का आधार उसके ऊर्जावान बूथ के कार्यकर्ता और संगठन होता है। चुनाव आने पर जहाँ अन्य राजनीतिक दल रैलियाँ और रोड-शो करने लगते हैं, वहीं भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करती है। शाह ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी अमेरिका में बोलकर आए हैं कि विकास होने पर आरक्षण समाप्त कर देंगे। लेकिन भाजपा ऐसा होने नहीं देगी।
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि जिस सीट पर कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला होगा उस सीट को हर हाल में जीतना है। इसमें बूथ प्रमुखों की अहम जिम्मेदारी होगी। शाह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि नवरात्रि के बाद दशहरा से लेकर दीपावली के बीच 11 दिनों के बीच बाइक रैली निकालें।

अजित पवार के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव
अमित शाह ने राज्य में अजित पवार के महायुति से अलग चुनाव लड़ने की चर्चा पर भी विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि भजपा शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में महायुति एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें