आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को संजीव झा के फैसले का स्वागत किया। मिश्रा ने संजीव झा को पुलिस सुरक्षा दी जाने की मांग की। इस मामले पर कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को पत्र भी लिखा। पत्र में उन्होंने लिखा कि एक सच को छिपाने के लिए कितने तमाशे करेंगे अरविंद जी।
कपिल मिश्रा के आरोप पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आपको भी लगता है कि अरविंद केजरीवाल सच छिपाने के लिए तमाशा करते हैं?'
इस सवाल के जवाब में कुल 8709 लोगों ने वोट किया। इनमें से 74.38 फीसदी(6478 वोट) लोगों ने माना की अरविंद केजरीवाल सच छिपाने के लिए तमाशा करते हैं। वहीं 23.25 फीसदी (2025 वोट) लोगों का माना है कि अरविंद केजरीवाल ऐसा नहीं करतें, जबकि 2.37 फीसदी(206 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।