फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हैं हम: आज होगी राष्ट्रीय वेबिनार में 'मातृभाषा हिंदी में रोजगार संभावनाएं' विषय पर चर्चा

Sun, 05 Sep 2021 07:25 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान की एक कड़ी के तहत रविवार पांच सितंबर को दोपहर तीन बजे से राष्ट्रीय स्तर पर वेबिनार आयोजित किया जा रहा है। यह ऐसा मंच होगा, जहां आप हिंदी के विशेषज्ञों से रूबरू हो सकते हैं, जो मातृभाषा के संवाहक हैं। इस वेबिनार का विषय 'मातृभाषा हिंदी में रोजगार संभावनाएं' रखा गया है।
विज्ञापन
हिंदी हैं हम: राष्ट्रीय वेबिनार में 'मातृभाषा हिंदी में रोजगार संभावनाएं' विषय पर चर्चा होगी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी हमारी मातृभाषा है। यह विचारों, भावनाओं और संवेदनाओं को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। इसी के जरिये हम अपनी बात को सहजता और सुगमता से दूसरों तक पहुंचा पाते हैं। हिंदी की लोकप्रियता और पाठकों से उसके दिली रिश्तों को देखते हुए चलाए गए अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान से तो आप वाकिफ ही हैं। 

विज्ञापन


अब इसी अभियान की एक कड़ी के तहत रविवार पांच सितंबर को दोपहर तीन बजे से राष्ट्रीय स्तर पर वेबिनार आयोजित किया जा रहा है। यह एक ऐसा मंच होगा, जहां आप हिंदी के विशेषज्ञों से रूबरू हो सकते हैं, जो मातृभाषा के संवाहक हैं। इस वेबिनार का विषय 'मातृभाषा हिंदी में रोजगार संभावनाएं' रखा गया है।

'हिंदी हैं हम' के राष्ट्रीय वेबिनार में हिंदी के कुछ विशेष प्राध्यापक शिरकत करेंगे। इनमें जेएनयू में भारतीय भाषा केंद्र के चेयरपर्सन प्रोफेसर ओपी सिंह, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष नवीन चंद्र लोहानी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर चंदा देवी, दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. मोहन, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर श्योराज सिंह बेचैन, लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर योगेंद्र प्रताप सिंह, एसआसीसी में अर्थशास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर अश्विनी कुमार शामिल हैं। जो हिंदी भाषा के प्रति रुझान रखते हैं और हिंदी की बेहतरी के लिए प्रयासरत हैं। अमर उजाला के पाठक भी इस वेबिनार के माध्यम से अभियान से जुड़कर मातृभाषा को और समृद्धशाली बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

यूट्यब पर लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें