फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमर उजाला आवाज़' का खास शो 'पंचतंत्र की कहानियां' देगा 8D Sound में अनूठा अनुभव

Tue, 17 Nov 2020 06:37 PM IST
Asif Iqbal कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पंचतंत्र की कहानियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला लेकर आया है अपनी पॉडकास्ट सेवा 'अमर उजाला आवाज़'-सुनने-सुनाने का नया सिलसिला। वैसे तो आपको यहां कई शो सुनने को मिलेंगे लेकिन पंचतंत्र की कहानियों का अपना एक अलग मजा है। इन कहानियों को 8D Sound में तैयार किया गया है जो एक विशेष और अनूठा अनुभव प्रदान करता है। अगर आप या आपके बच्चे हैं कहानियों के शौकीन तो जरूर सुनें पंचतंत्र की कहानियां। पंचतंत्र की कहानियों को किसने और क्यों लिखा था..दरअसल ईसा से लगभग दो सौ साल पहले पंडित विष्णु शर्मा ने पंचतंत्र की कहानियां लिखी थीं।
विज्ञापन
Trending Videos

इन कहानियों को लिखने का मकसद राजा अमरशक्ति के तीन बिगड़े बेटों बहुशक्ति, उग्रशक्ति और अनंतशक्ति को सही राह दिखाना था। विष्णु शर्मा ने अपनी बातें समझाने के लिए पक्षियों और जानवरों के किरदारों को रोचक तरीके से पेश किया। इन जानवरों और पक्षियों के जरिए ही उन्होंने राजकुमारों को अच्छे और बुरे की सीख दी...राजकुमारों की शिक्षा खत्म होने के बाद पंडित विष्णु शर्मा ने इन कहानियों को पंचतंत्र की कहानियों के रूप में संकलित किया...संस्कृत में लिखी गईं शताब्दियों पुरानी ये कहानियां आज भी विश्व साहित्य की अमर धरोहर हैं...

 
विज्ञापन

'अमर उजाला आवाज़' पॉडकास्ट में आप सुन सकते हैं देश-विदेश,अपने प्रदेश और शहर की ताज़ा-तरीन ख़बरें, राशिफल, मज़ेदार कहानियां, इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं, चटपटे चुटकुले, शेर-ओ-शायरी, कविताएं और विशेष हस्तियों के साक्षात्कार के साथ-साथ कई कार्यक्रम। 'अमर उजाला आवाज़' 8D Sound में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली पहली हिंदी पॉडकास्ट सेवा है। 8D Sound में तैयार किए गए 'अमर उजाला आवाज़' के पंचतंत्र की कहानियां, आज का इतिहास और गुदगुदी जैसे कार्यक्रम सुनने का एक विशेष और अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें