एक समय था जब लोग सूचना प्राप्त करने के लिए किताबों, पत्रिकाओं और समाचार पत्रों का सहारा लेते थे। समय में बदलाव और तकनीक के विकास के साथ-साथ सूचनाओं को पाने के माध्यम भी बदलते गए। पहले हम पढ़ते थे, फिर रेडियो के माध्यम से सुनने लगे, इसके बाद वीडियो के माध्यम से हमने सूचनाओं को देखना शुरू कर दिया। कहा जाता है कि जो जितना अच्छा सुनता है वो उतना ही अच्छा बोलता और समझता भी है। इसी क्रम में अमर उजाला लेकर आया है अपनी पॉडकास्ट सेवा 'अमर उजाला आवाज़'-सुनने-सुनाने का नया सिलसिला।
'अमर उजाला आवाज़' पॉडकास्ट में आप सुन सकते हैं देश-विदेश,अपने प्रदेश और शहर की ताज़ा-तरीन ख़बरें, राशिफल, मज़ेदार कहानियां, इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं, चटपटे चुटकुले, शेर-ओ-शायरी, कविताएं और विशेष हस्तियों के साक्षात्कार के साथ-साथ कई कार्यक्रम। 'अमर उजाला आवाज़' 8D Sound में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली पहली हिंदी पॉडकास्ट सेवा है। 8D Sound में तैयार किए गए 'अमर उजाला आवाज़' के पंचतंत्र की कहानियां, आज का इतिहास और गुदगुदी जैसे कार्यक्रम सुनने का एक विशेष और अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं। आइए एक नजर डालते हैं 'अमर उजाला आवाज़' के खास कार्यक्रमों के बारे में...
अमर उजाला आवाज की गुदगुदी में आपको शीला भाभी के अंदाज में रोज नए-नए जोक्स सुनने को मिलेंगे । सुनिए और लुत्फ उठाइए इन मजेदार चुटकुलों का।
बच्चों की नैतिक शिक्षा के लिए हम लेकर आए हैं पंचतंत्र की मजेदार कहानियां, जहां सीख भरी मनोरंजक कहानियों को सुना जा सकता है।
https://www.amarujala.com/podcast/entertainment/shuklapaksh/interview-with-gadar-ek-prem-katha-director-anil-sharma-by-pankaj-shukla
आज के इतिहास में हम आपको बताते हैं कि मौजूदा तारीख में कौन-कौन सी घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। ये शो प्रतिदिन आपके लिए होगा।
अमर उजाला आवाज पॉडकास्ट के इस खास शो में आपको हर रोज सुबह-शाम सुनने को मिलेंगी उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरें।
आज का काव्य में आप सुन सकते हैं कविता, ग़ज़ल, शेर ओ शायरी समेत अपना पसंदीदा साहित्य।
आज की बड़ी खबरों में सुनिए देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें
कोरोना वायरस अपडेट में आप चंद मिनटों में सुन सकते हैं कोरोना वायरस से जुड़ीं दिनभर की खबरें।
इस खास शो में हम बात करते हैं कोरोना पीड़ित से, उनके अनुभव को सुनकर आप भी रह सकते है इस महामारी से सावधान।
इस शो में सुनिए कला, सिनेमा, खेल, राजनीति और सामाजिक हस्तियों के साथ विशेष साक्षात्कार।
- राशिफल और ज्योतिष विज्ञान
राशिफल और ज्योतिष विज्ञान में आप सुन सकते हैं कि कैसा रहेगा आपका दिन, सुनिए क्या कहती है आपकी राशि?
दिल्ली, आगरा, लखनऊ और शिमला जैसे शहरों की खास खबरों को आप रोज सुन सकते हैं