फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कैसी है गोवा की नई कैबिनेट: सबसे अमीर मंत्री केवल 12वीं पास, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सबसे पढ़े-लिखे मंत्रियों में 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 01:52 PM IST

सार

नई कैबिनेट में चार पुराने चेहरों को जगह नहीं मिली। इनमें से तीन पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं, पिछली सरकार की इकलौती महिला मंत्री रहीं जेनिफर मोनसेरेट जीतने के बाद भी कैबिनेट में जगह नहीं बना पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमोद सावंत। - फोटो : ANI

सावंत की नई कैबिनेट में शामिल सभी मंत्री करोड़पति हैं। यहां तक कि किसी भी मंत्री की संपत्ति 2.67 करोड़ रुपये से कम नहीं है।  गोविंद गौडे सावंत कैबिनेट के सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं। 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते गौडे चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। 50 साल के गौडे के पास 2.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन पर 29 लाख रुपये से ज्यादा की देनदारी भी है। कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री अतनासियो मोनसेराते हैं। मोनसेराते के पास कुल 48.48 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की बात करें तो उनके पास 9.37 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सावंत अपनी कैबिनेट के तीसरे सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं। कैबिनेट में शामिल बाकी पांच मंत्रियों की संपत्ति 10 करोड़ से ज्यादा है। सावंत कैबिनेट की औसत संपत्ति 19.49 करोड़ रुपये है। 

दो मंत्री 12वीं पास तो दो परास्नातक


मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पोंडा से जीतकर मंत्री बने रवि नाइक कैबिनेट के सबसे पढ़े-लिखे मंत्री हैं। दोनों ने परास्नातक किया है। सावंत ने पुणे स्थित तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ से मास्टर इन सोशल वर्क की डिग्री ली है। वहीं, नाइक राजनीति शास्त्र में एमए हैं। बाकी सात मंत्रियों में दो स्नातक, दो 12वीं पास तो तीन ने डिप्लोमा किया है। सुभाष शिरोडकर और सबसे अमीर विधायक अतनासियो मोनसेराते कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। दोनों 12वीं पास हैं। 

75 साल के रवि नाइक सबसे बुजुर्ग मंत्री 


मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कैबिनेट के सबसे युवा मंत्रियों में शामिल हैं। 48 साल के सावंत कैबिनेट में दूसरे सबसे युवा मंत्री हैं। रोहन खुंटे कैबिनेट के सबसे युवा चेहरे हैं। 47 साल के खुंटे और 48 के सावंत के अलावा 49 के नीलेश कैबराल ही 50 की उम्र से कम के मंत्री हैं। कैबिनेट की औसत उम्र 56.66 साल है। तीन मंत्री 50 से कम के हैं, जबकि तीन मंत्री 50 से 60 साल के बीच हैं। 60 से 70 के बीच दो मंत्री हैं। वहीं 75 साल रवि नाइक सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं। तीन सबसे उम्रदराज मंत्रियों में 70 साल के सुभाष शिरोडकर और 62 साल के मौविन गोडिन्हो शामिल हैं। चार मंत्री दागी भी हैं। इनमें से तीन पर एक-एक मामला चल रहा है तो एक मंत्री पर तीन मामले चल रहे हैं। सबसे अमीर विधायक अतनासियो मोनसेराते पर सबसे ज्यादा तीन केस चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next