फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का बुरा हाल: सबसे खराब लाहौर की हवा, दिल्ली में मामूली सुधार फिर भी बीमार करने के लिए काफी

Mon, 15 Nov 2021 11:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया के टॉप टेन वायु प्रदूषण वाले शहरों में भारत के दो शहर हैं। दिल्ली इसमें दूसरे स्थान पर हे तो मुंबई आठवें पायदान पर है। 
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए उठाए गए कदम का थोड़ा बहुत तो फायदा हुआ है। सोमवार को दुनिया भर के एयर क्वालिटी इंडेक्स पर नजर रखने वाली संस्था आईक्यू एयर(IQ Air) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली वायु प्रदूषण के मामले में एक स्थान खिसक कर दूसरे स्थान पर आ गया है। वहीं सबसे खराब हवा पाकिस्तान के लाहौर की दर्ज की गई। यहां का एक्यूआई 419 रहा, तो दिल्ली में एक्यूआई 286 रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन


भले ही पिछले सप्ताह के मुकाबले दिल्ली की हवा में मामूली सुधार देखा गया हो, लेकिन यहां की हवा अभी भी इतनी खराब है कि वह किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को बीमार करने के लिए काफी है। 






दुनिया के दस प्रदूषित शहरों में दो भारत के 
आईक्यू एयर द्वारा जारी किए गए दुनिया के टॉप-10 शहरों की सूची में भारत के दो शहर शामिल हैं। इसमें दूसरे स्थान पर दिल्ली है, जिसक वायु गुणवत्ता सूचकांक 286 है तो सूची में आठवें नंबर में मुंबई की हवा कभी काफी प्रदूषित दर्ज की गई। यहां का एक्यूआई 163 रहा। 
विज्ञापन


दुनिया में इन शहरों की हवा सबसे प्रदूषित 

  1. लाहौर, पाकिस्तान (एक्यूआई-419)
  2. दिल्ली, भारत (एक्यूआई-286)
  3. कराची, पाकिस्तान (एक्यूआई-212)
  4. शेनयांग, चीन (एक्यूआई-196)
  5. चेंगदू, चीन (एक्यूआई-195)
  6. ढाका, बांग्लादेश (एक्यूआई-179)
  7. हनोई, वियतनाम (एक्यूआई-169)
  8. मुंबई, भारत (एक्यूआई-163)
  9. चोंग्किंग, चीन (एक्यूआई-161)
  10. स्कोपिया, उत्तरी मैसीडोनिया (एक्यूआई-159)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें