आंध्र प्रदेश के थोटलावल्लुरु में कृष्णा नदी में नहाने गए 10 लोग डूब गए। सोमवार की सुबह दोनों शव बरामद किए गए हैं। वहीं, एक अन्य लोग लापता है, जबकि आठ लोगों को बचा लिया गया है। प्रशासन मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग सुबह-सुबह नदी में नहाने और तैरने गए थे। इसी दौरान नदी में पानी का बहाव तेज होने से तीन लोग उसी में बह गए। स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक शख्स अब भी लापता है।