फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के ध्यान लगाने के बाद गुलजार हो गई है केदारनाथ रुद्र गुफा, हो रही है भारी प्री बुकिंग

Sun, 01 Sep 2019 04:48 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केदारनाथ गुफा में ध्यानरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
केदारनाथ में रुद्र ध्यान नामक जिस गुफा में कभी सन्नाटा पसरा रहता था, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान लगाने के बाद गुलजार हो गई है और पहली बार उसके लिए 78 प्री बुकिंग हुई है। वर्ष 2018 में यह गुफा आम लोगों के लिए खोली गई थी और तब से पहली बार सितंबर के लिए 19 और अक्टूबर के लिए 10 पर्यटकों ने पहले से बुकिंग कराई है।
विज्ञापन


इस साल मई में आम चुनाव के अंतिम दिनों के दौरान मोदी ने उत्तराखंड में केदारनाथ धाम से महज एक किलोमीटर दूर रुद्र गुफा में एक दिन ध्यान लगाकर बिताया था। इस गुफा का प्रबंधन गढ़वाल मंडल विकास निगम के जिम्मे है।

पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में पर्यटन के ब्रांड एंबैसडर हैं। उनकी उपस्थिति अतुलनीय है और वह जहां कहीं जाते हैं, लोगों का ध्यान खींचते हैं। वह हमारे सबसे बड़े ब्रांड एंबैसडर हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा,  इस साल जिस रुद्र गुफा में वह गए थे, वहां अब पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटने लगी है। यह देश के पर्यटन के लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे बताया गया कि रुद्र गुफा में पहली बार प्री-बुकिंग हुई। 

मोदी की यात्रा के तत्काल बाद गुफा के लिए मई में चार, जून में 28, जुलाई में 10, अगस्त में आठ, सितंबर में 19 और अक्टूबर में 10 बुकिंग हुई। निगम के एक अधकिारी ने कहा, हमें सितंबर और अक्तूबर दिवाली तक और बुकिंग मिलने का यकीन है, जब भयंकर सर्दी पड़ने लगती है। उसके बाद हम मई 2020 के लिए बुकिंग करेंगे।

इस गुफा को रात्रि के लिए 1500 रूपये में और दिन में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक के लिए 999 रूपये में बुक कराया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि चूंकि यह गुफा सुदूर क्षेत्र में है और ध्यान लगाने के लिए है इसलिए एक बार में केवल एक व्यक्ति को यहां जाने की अनुमति होती है। वैसे यह गुफा नितांत एकांत स्थान है लेकिन उसमें एक फोन लगाया गया है जिसे आपात स्थिति में आगंतुक इस्तेमाल कर सकता है।

इस गुफा में आगंतुकों के लिए बिजली पानी की व्यवस्था है और इसके भीतर बाथरूम और हीटर भी है। यहां पर्यटकों को सुबह की चाय, नाश्ता, लंच, शाम की चाय और डिनर परोसा जाता है। सुविधा के अनुसार इन सेवाओं के समय में फेरबदल किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें