फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए केंद्र की 87 बिलियन डॉलर की स्कीम, जुड़ेंगी 60 नदियां

Fri, 01 Sep 2017 03:47 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
river linking project - फोटो : ndtv
विज्ञापन
देश के कई राज्यों में जारी बाढ़ के कहर से निपटने के लिए केंद्र सरकार 87 बिलियन डॉलर की लागत से नदियों को आपस में जोड़ने का प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट का मकसद देश को सूखे और बाढ़ से मुक्ति दिलाना है।
विज्ञापन



एनडीटीवी की खबर के मुताबिक प्रोजेक्ट पर इसी महीने से काम शुरू हो जाएगा। मालूम हो कि एनडीए-1 कार्यकाल में देश की नदियों को आपस में जोड़े जाने की योजना की नींव रखी गई थी। इसके लिए एक टीम बनाई थी जिनका काम देश की करीब 60 नदियों को आपस में जोड़ने की योजना पर काम करना था।

पढ़ें- कैबिनेट विस्तार से पहले 6 मंत्रियों के इस्तीफे, रूडी बोले- पार्टी के लिए करूंगा काम

खबर के मुताबिक योजना के पहले चरण की शुरुआत के लिए केंद्र सरकार मंजूरी दे चुकी है। बताते चलें कि इस प्रोजेक्ट के तहत गंगा नदी के साथ देश की अन्य 60 नदियों की लिंकिंग की जाएगी। इसके तहत पहले चरण में 22 किमी लंबी नहर के जरिए केन नदी को बेतवा नदी से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा गंगा, गोदावरी और महानदी को दूसरी नदियों से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में हर साल बाढ़ और सूखे के चलते भारी नुकसान होता है। इस योजना से सरकार को उम्मीद है कि देश को सूखे और बाढ़ से निपटने में मदद मिल सकेगी, साथ ही नदियों को आपस में जोड़ने से लाखों मेगावॉट बिजली भी  पैदा की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें