फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: डॉक्टर की मौत पर हाईकोर्ट नाराज, BMC को जारी किया नोटिस

Fri, 01 Sep 2017 03:17 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच मेनहोल में डूबने से डॉक्टर दीपक अमरापुरकर की मौत पर बॉम्बे हाईकोर्ट खासा नाराज है। हाईकोर्ट ने बीएमसी को नोटिस जारी करके दो हफ्तों में जवाब मांगा है। ऐसा माना जा रहा है कि कोर्ट बीएमसी व अन्य विभागों की लापरवाही से नाराज है।
विज्ञापन


बता दें कि डॉक्टर की डेड बॉडी करीब 36 घंटों बाद आज वर्ली के नजदीक एक नाली में मिली। डॉक्टर अमरापुरकर दो दिन पहले यानी मंगलवार शाम 6.45 बजे आखिरी बार देखे गए थे।

आपको बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश के चलते अब तक करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई है। शहर की सड़कें बारिश के पानी से लबालब भरी हुई हैं और खुले मैनहोल लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर की भतीजी ने क्या कहा ?
डॉक्टर की भतीजी के अनुसार, ‘घर से कुछ देर की दूरी पर पहुंचने के बाद उन्होंने ड्राइवर से कहा था कि वह कार को घर ले जाए। वह यह सोचकर पैदल निकले थे कि मात्र दस मिनट में घर पहुंच जाएंगे। वहां से हमारा घर सिर्फ दस मिनट की दूरी पर है। लेकिन, उनका छाता उसी जगह पाए जाने के बाद संदेह और बढ़ गया था। परिवार के लोगों को पहले से ही आशंका थी कि सड़क पर पानी भरे होने के कारण वह मेनहोल में गिर गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें