फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदार पूनावाला: ब्रिटेन के क्वारंटीन संबंधी नए नियम को बताया अराजक, बोले- डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत वैक्सीन को दें मान्यता

Sat, 02 Oct 2021 11:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए नियम के तहत ब्रिटेन की यात्रा कर रहे भारतीय नागरिकों को अनवैक्सीनेटेड माना जाएगा। भले ही वे वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हो। 
विज्ञापन
अदार पूनावाला - फोटो : Facebook/Bennett University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ब्रिटेन में छिड़ी क्वारंटीन की जंग के बीच सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला का बयान सामने आया है। उन्होंने ब्रिटेन में प्रवेश के लिए बनाए गए नियमों को अराजक करार दिया है। दरअसल, बोरिस जॉनसन प्रशासन ने भारत में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को मान्यता देने से इंकार कर दिया है। इससे भारतीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसमें कोविशील्ड लगवा चुके बहुत से लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन


मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में अदार पूनावाला ने कहा कि यह स्थिति बिल्कुल अराजक है। मैं सभी देशों से एक साथ एक समझौते पर आने का आह्वान करता हूं। हम सभी कम से कम उन वैक्सीन को मान्यता दे सकते हैं, जिन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मान्यता दी गई है। 

ब्रिटेन ने मान्यता देने से किया इंकार 
ब्रिटेन ने भारत को वैक्सीनेशन की मान्यता देने से इंकार कर दिया है। नए नियम के तहत ब्रिटेन की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को अनवैक्सीनेटेड माना जाएगा। भले ही वे दोनों टीके लगवा चुके हों। बता दें, कोविशील्ड ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का भारतीय संस्करण है। यह उन छह वैक्सीन में से एक है, जिन्हें भारत में मान्यता दी गई है। 
विज्ञापन


भारत ने भी दिया करारा जवाब 
क्वारंटीन संबंधी नए नियम लागू करने के बाद भारत ने भी ब्रिटेन को करार जवाब दिया है। भारत की ओर से भी ब्रिटिश नागरिकों के लिए 10 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया गया है। यह नया नियम चार अक्तूबर से लागू होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें