फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप: आप सांसद संजय सिंह का योगी सरकार पर हमला, बोले- सांप्रदायिक दंगे रोकने में नाकाम रही

Sun, 19 Sep 2021 08:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में शिक्षा के मामले में 20वें नंबर और स्वास्थ्य के मामले में नीचे से पांचवें नंबर पर है। आप नेता ने कहा कि कोरोना काल में पूरी दुनिया ने देखा है कि यहां मरीजों को अस्पताल और इलाज नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आंकड़े पेश करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार जनता से किए अपने वायदे को पूरा करने में सफल रही है। यूपी सरकार के इस दावे का विपक्ष ने खंडन किया है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास के हर पैमाने पर असफल रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पेश किए गए आंकड़े झूठ का पुलिंदा हैं। आप ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार में प्रदेश में हिंसा और अराजकता का बोलबाला रहा।

विज्ञापन


आप नेता संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में शिक्षा के मामले में 20वें नंबर और स्वास्थ्य के मामले में नीचे से पांचवें नंबर पर है। आप नेता ने कहा कि कोरोना काल में पूरी दुनिया ने देखा है कि यहां मरीजों को अस्पताल और इलाज नहीं मिल पाया। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और मरीजों के परिजन अपने लोगों का इलाज कराने के लिए दर-दर भटकते रहे।

योगी आदित्यनाथ ने अपने शासनकाल में 4.5 लाख सरकारी नौकरियों का देने का दावा किया है। आप का आरोप है कि इनमें 1.37 लाख नौकरियां सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर देनी पड़ीं। पुलिस भर्ती में एक लाख 43 हजार 445 पदों पर भर्ती हुई है, लेकिन अब तक केवल 25 हजार युवाओं को ही नियुक्ति मिल पाई है।
विज्ञापन


आप नेता ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। महिला उत्पीड़न के मामले में देश में 46 फीसदी इजाफा हुआ है, जिसमें आधे मामले यूपी के हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में हर रोज कहीं न कहीं दंगा होता रहा, लेकिन प्रदेश सरकार उन्हें रोकने में नाकाम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें