फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral video: 14 साल के लड़के का वीडियो हुआ वायरल, दही-कचौड़ी के ठेले पर उमड़ा लोगों का हुजूम 

Sat, 25 Sep 2021 04:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात के अहमदाबाद में ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां दही कचोड़ी बेचने वाले 14 साल के लड़के का वीडियो वायरल हो गया। जानिए लोग इसकी मदद के लिए किस तरह उमड़ पड़े। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौरान देश में लाखों लोगों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा। ऐसे मुश्किल वक्त पर लोगों को छोटे-मोटे काम करके अपना परिवार पालना पड़ा। मजबूरी ने बड़ी संख्या में बच्चों को भी अपने परिवार की मदद के लिए कड़ी मेहनत करना सिखा दिया। 

विज्ञापन

 

महामारी की सबसे बुरी मार सड़क किनारे छोटी-मोटी दुकान, ठेले चलाने वालों पर पड़ी है। कम पैसा देकर भरपेट भोजन करने वाले लोग इन्हीं के पास आते थे, लेकिन कोरोना के दौर में सब बंद हो गया। लोगों की नौकरी गई और पलायन कर गए। इसकी सीधी मार इन ठेले वालों पर पड़ी। 

लेकिन दुनिया में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो जरूरतमंदों की किसी न किसी तरह मदद करते हैं। गुजरात के अहमदाबाद में ऐसा ही एक मामला दिखा जहां दही कचोड़ी बेचने वाले 14 साल के लड़के का वीडियो वायरल हो गया। अपने परिवार की गुजर-बसर के लिए ये लड़का मणिनगर रेलवे स्टेशन के पास दही कचोड़ी का ठेला लगाता है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस लड़के का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग इसके ठेले पर दही कचोड़ी खाने उमड़ पड़े। ठेके पर इतनी भीड़ हो गई कि ऑर्डर पूरा करना ही मुश्किल हो गया। 

इस लड़के का वीडियो क्लिप विशाल नाम के एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था- 14 साल के इस लड़के की मदद कीजिए जो 10 रुपये की दही कचोड़ बेचकर अपने परिवार की मदद कर रहा है। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने ठेले पर पहुंचना शुरू कर दिया। लोगों ने लड़के के ठेले से दही कचोड़ी खरीदकर उसकी इस मेहनत को अपना पूरा समर्थन दिया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें