फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: सूरत में बनाए जा रहे राम मंदिर के मॉडल, अब तक मिल चुके हैं 300 से अधिक ऑर्डर

Tue, 08 Aug 2023 10:52 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात

सार

हंस आर्ट से जुड़े परेश पटेल ने कहा कि पीएम मोदी ने राम मंदिर के सपने को साकार किया। इसलिए हमने भी फैसला किया कि हम इसका मॉडल तैयार करेंगे।
विज्ञापन
सूरत में बनाए जा रहे राम मंदिर के मॉडल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बन रहा भगवान रामलला का मंदिर अगले साल तक भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसे में भक्तों में इसे लेकर उत्साह देखा जा सकता है। भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए गुजरात के सूरत में परेश पटेल राम मंदिर का मॉडल तैयार कर रहे हैं। यह मॉडल एक दूसरे को दिवाली के उपहार के रूप में लोग दे सकेंगे। 

पक्षियों को बचाने का भी प्रयास

विज्ञापन

हंस आर्ट से जुड़े परेश पटेल ने बताया कि हमारा संगठन पक्षियों के लिए घर बनाता है। साथ ही उन्हें बचाने के लिए अभियान भी चलाते हैं। इस उद्देश्य के लिए, हम पक्षियों के लिए मुफ्त में पक्षी घर और घड़े वितरित करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राम मंदिर के सपने को साकार किया। इसलिए हमने भी फैसला किया कि हम इसका मॉडल तैयार करेंगे।

अब तक मिले इतने ऑर्डर
पटेल ने कहा कि इस दिवाली संगठन ने कुछ अलग करने का सोचा इसलिए हम लोग राम मंदिर के तर्ज पर राम मंदिर मॉडल बना रहे हैं ताकि लोग इसे दिवाली के उपहार के तौर पर अपने परिवार और दोस्तों को दे सकें। अभी तक इस राम मंदिर मॉडल के लिए 300 से 400 ऑर्डर मिल चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें