फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किले से पीएम मोदी का एलान: 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी

Sun, 15 Aug 2021 10:27 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 वंदे भारत 'सेमी हाई स्पीड' की शताब्दी श्रेणी की ट्रेन है जो यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं और लाभ प्रदान करती है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2023 तक नई 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' के 75 सप्ताह में, 75 'वंदे भारत' ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ेंगी।

विज्ञापन

 

बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी हाई स्पीड शताब्दी श्रेणी की ट्रेन है। यह पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन है जिसमें तेज गति और आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं में ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट , जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, कोच फुटस्टेप्स के साथ स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे और शून्य निर्वहन वैक्यूम-आधारित जैव-शौचालय आदि हैं। 



वर्तमान में केवल दो वंदे भारत ट्रेनें
वर्तमान में भारतीय रेलवे द्वारा देश में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित होती हैं। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलती है जबकि दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस कटरा और नई दिल्ली के बीच चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें