फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस : लाल किले से पीएम मोदी का नया मंत्र- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास

Sun, 15 Aug 2021 10:14 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले पर तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया
विज्ञापन
पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। लाल किले से पीएम मोदी ने न्यू इंडिया का खाका खींचा। इस दौरान पीएम ने दो नए नारे भी दिए। पहला  उन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में अब 'सबका प्रयास' का नारा दिया है। वहीं, दूसरा नारा यही समय है..सही समय है बताया। सही समय है पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास, इसी श्रद्धा के साथ हम सब जुटे हुए हैं। आज लाल किले से मैं आह्वान कर रहा हूं- सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारे हर लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन




लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज से अपनी आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है और यहां से आजादी के 100 वर्षों तक का सफर भारत के सृजन का अमृतकाल है। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबके प्रयास से इस लक्ष्य को हासिल करना है। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें