फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा: मनमोहन सिंह समेत 54 सांसद हो रहे रिटायर; इनमें नौ केंद्रीय मंत्री भी शामिल, सिर्फ दो की होगी वापसी

Tue, 02 Apr 2024 09:05 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा चुनाव के शोरगुल के बीच राज्यसभा से तकरीबन 54 सांसद सेवानिवृत्त होने जा रहे है। हालांकि इनमें से मंगलवार को 49 राज्यसभा के सदस्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 
विज्ञापन
राज्यसभा (फाइल फोटो) - फोटो : संसद टीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से ही राजनीतिक दल निर्वाचन क्षेत्रों में ताबड़तोड़ रैली कर रही है। इस बीच, संसद के उच्च सदन राज्यसभा से कई सदस्य सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जिनमें से कुछ दोबारा इस सदन में नहीं लौटेंगे। मंगलवार को 49 राज्यसभा के सदस्य सेवानिवृत्त हुए हैं। 
विज्ञापन


पूर्व पीएम मनमोहन सिंह राज्यसभा से होंगे सेवानिवृत्त
राज्यसभा से 3 अप्रैल को रिटायर होने वाले सांसदों में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। गौरतलब है कि उन्हें अर्थव्यवस्था में कई सुधारों की शुरुआत करने के लिए जाने जाते हैं। अक्तूबर 1991 में पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने थे। वह 1991 से 1996 तक नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री और 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री भी रहे थे। 

ये सात केंद्रीय मंत्री भी हो रहे राज्यसभा से रिटायर
वहीं सात केंद्रीय मंत्री जो राज्यसभा से मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं, उनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन हैं। वहीं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो जाएगा। खास बात है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुरुगन को छोड़कर बाकी सभी केंद्रीय मंत्री लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


राज्यसभा से 49 सदस्य हुए सेवानिवृत्त 
बता दें मंगलवार को 49 राज्यसभा के सदस्य सेवानिवृत्त हुए, जबकि पांच बुधवार यानि 3 अप्रैल को रिटायर होंगे। उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने वालों में समाजवादी पार्टी की जया बच्चन भी शामिल हैं, जिन्हें उनकी पार्टी ने एक और कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए फिर से नामित किया है। कांग्रेस पार्टी के अभिषेक सिंघवी, जिनका राज्यसभा में कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है, उच्च सदन में नहीं होंगे क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश से अपना चुनाव हार गए हैं।

अनिल बलूनी भी हुए सेवानिवृत्त, गढ़वाल सीट से चुनावी मैदान में
सेवानिवृत्त होने वाले अन्य लोगों में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी शामिल हैं, जो उत्तराखंड की गढ़वाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उन्हें पार्टी ने दोबारा नामांकित नहीं किया है। भाजपा के अनिल जैन भी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं क्योंकि उन्हें पार्टी ने दूसरा कार्यकाल नहीं दिया है और इसी तरह छत्तीसगढ़ से सरोज पांडे भी हैं, जो राज्य में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें