फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी: आयकर छापे में मिला 380 करोड़ रुपये का काला धन

Fri, 03 Sep 2021 12:02 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • दादर व नागर हवेली और गुजरात स्थित फैक्टिरयों में बुधवार से  बृहस्पतिवार शाम तक चला तलाशी अभियान
  • छापे में डिजिटल सबूत, खुले बहीखाते और अपराध से जुड़े अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने सिंथेटिक धागा व पॉलिस्टर चिप बनाने वाले समूह की फैक्टिरयों में छापे मारकर करीब 380 करोड़ रुपये का काला धान पकड़ा है।

विज्ञापन


सीबीडीटी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये छापे दादर व नागर हवेली और गुजरात के दाहेज स्थित फैक्टिरयों में बुधवार को मारे गए थे और तलाशी अभियान बृहस्पतिवार शाम तक चल रहा था।

सीबीडीटी अधिकारियों के मुताबिक, छापे में सामने आया कि समूह पिछले कई साल से कागजों पर मौजूद कंपनियों के जरिये फर्जी असुरक्षित कर्ज अपने बहीखातों में दिखाकर अपने ही काले धन को सफेद कर रहा था। यह बेनामी फंड करीब 380 करोड़ रुपये आंका गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा भी बहीखातों में 40 करोड़ रुपये की एक रकम को मुखौटा कंपनियों के जरिये शेयर प्रीमियम के तौर पर दिखाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इन मुखौटा कंपनियों के निदेशकों और ऑडिटरों ने अपने बयान में यह बात मानी है कि उनका काम अनिवार्य रूप से खातों में फर्जी प्रविष्टि दिखाने के लिए ही होता था।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि नकद खरीद के पर्याप्त सबूत और ‘अंगड़िया’ के माध्यम से नकदी की आवाजाही का खुलासा करने वाले दस्तावेज बरामद किए गए हैं और 154 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद के सबूत भी मिले हैं। छापे में डिजिटल सबूत, खुले बहीखाते और अपराध से जुड़े अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसके अलावा 11 बैंक लॉकर और बहुत सारे बेनामी आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें