फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मार्च 2019: चुनाव की हर वो खबर जो जरूरी है, पढ़िए दिन भर क्या-क्या हुआ?

Sat, 30 Mar 2019 07:11 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 23 मार्च 2019 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। हर रोज नए बयानों के तीर छोड़े जा रहे हैं। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो हर खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं। 

30 मार्च- दिनभर की चुनावी हलचल

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अरुण जेटली, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

अमित शाह ने 37 साल पहले शुरूआत पार्टी के पोस्टर चिपकाकर और पर्चे बांटकर की थी--पढ़िए अमित शाह के राजनीतिक सफर की दिलचस्प कहानी
विज्ञापन


-
गुजरात के गांधीनगर में नामांकन से पहले अमित शाह ने रैली और रोड शो किया। यूं तो रैली में राजनाथ सिंह से लेकर राम विलास पासवान तक कई नेता रहे लेकिन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने छोटे से एक भाषण में बीते कुछ सालों की तल्खी को धोने की कोशिश की। 
पढ़ें पूरी खबर

-
बिहार में टिकट बंटवारे को लेकर लालू परिवार में फूट बढ़ गई है। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने जहानाबाद और शिवहर सीट से अपने उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है। जहानाबाद से चंद्रप्रकाश और शिवहर से अंगेश सिंह को खड़ा करने की बात कही है।
आखिर दोनों भाइयों में क्यों हो रही है अनबन और क्या है ये पूरा मामला, जानने के लिए यहां क्लिक करें

- असम के डिब्रूगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिर्फ एक चायवाला ही चायवालों का दर्द समझ सकता है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें चौकीदार से नफरत है। उन्हें चायवालों से भी दिक्कत है। मैं सोचता था कि उन्हें बस एक 'चायवाले' से दिक्कत है, लेकिन जब मैं देश भर में घूमा तो पता लगा कि पश्चिम बंगाल हो या असम, वे चाय से जुड़े लोगों को देखना ही नहीं चाहते। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

-
अरुणाचल प्रदेश के आलो में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि आपने सर्जिकल स्ट्राइक के समय ये खुद देखा है। जब भारत ने आतंकियों को घर में घुसकर मारा, तो इनका क्या रवैया रहा, ये भी आपने देखा है। जब हमारे वैज्ञानिक दुनिया को हैरान कर देते हैं, तो भी ये उसका मजाक उड़ाने के बहाने खोज लेते हैं।
पढ़ें पूरी खबर

-भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में रोड शो कर रहे हैं। उन्होंने वाराणसी के आंबेडकर चौराहे पर स्थित भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की। चंद्रशेखर ने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार गरीबों के हित में काम नहीं कर रही है। गरीबों को लूट रही है। 2 करोड़ युवाओं की नौकरियां छीन ली गईं। हम इसी का हिसाब करने वाराणसी आए हैं। 'चौकीदार' खबरदार हो जाएं।
पूरी खबर पढ़ें

लखनऊ के भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेंद्र सिंह सहित शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान व कांधला ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चौहान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
पढ़ें पूरी खबर

सुहाग नगरी के नाम से मश्हूर यूपी की फिरोजाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव संपत्ति के मामले में अपनी पत्नी सरला यादव से काफी पीछे हैं। शिवपाल यादव जहां दो करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं वहीं उनकी पत्नी के पास छह करोड़ से अधिक की संपत्ति है।  
पढ़ें पूरी खबर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें