फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: जलपाईगुड़ी में 19 साल की बच्ची को पिता ने पीट-पीटकर मार डाला, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

Fri, 27 May 2022 12:56 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जलपाईगुड़ी।
विज्ञापन
पिता ने की बेटी की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से एक कलयुगी पिता द्वारा बेटी को जान से मारने की घटना सामने आई है। जलपाईगुड़ी जिले में गुरुवार शाम एक 19 वर्षीय लड़की की उसके पिता ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना धूपगुड़ी थाना क्षेत्र के ठाकुरपथ की है। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और धूपगुड़ी ग्रामीण अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता पास के जंगल में भाग गया लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें