फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : नागपुर में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रिश्तेदार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Sep 2021 05:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नागपुर

सार

महाराष्ट्र के नागपुर से हैवानियत का मामला सामने आया है। 17 साल की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों में रिश्तेदार भी शामिल है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। पीड़िता के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में युवती के रिश्तेदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे।  

विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में गुरुवार को माणकपुर पुलिस थाने में पोक्सो व भादंवि की अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। 

12 वीं कक्षा में पढ़ती है पीड़िता, वीडियो भी बनाया
पीड़िता 12 वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी करीब एक साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे। कुछ दिनों पूर्व आरोपी रिश्तेदार उसे वाकी एरिया में एक फॉर्म हाउस पर ले गए थे। वहां दो अन्य आरेापी भी पहुंच गए। उन्होंने उसे शराब पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। यहां तक की दरिंदों ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी तब जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें