सेना में स्थायी या परमानेंट कमीशन का मतलब है कि कोई अधिकारी रिटायरमेंट की आयु तक सेना में काम कर सकता है और इसके बाद वह पेंशन का भी अधिकारी होगा। अब महिला सैन्य अधिकारी भी रिटायरमेंट की आयु तक सेना में काम कर सकती हैं। अगर वे चाहें तो समयपूर्व सेवानिवृत्ति भी ले सकती हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय सेना की 147 और महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन (परमानेंट कमीशन) प्रदान किया गया है। सेना ने बुधवार को बताया कि अब स्थायी कमीशन के लिए जिन 615 महिला अधिकारियों पर विचार किया गया था, उनमें से 424 को यह दिया जा चुका है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सेना ने बताया कि कुछ महिला अधिकारियों के परिणाम को फिलहाल कुछ प्रशासनिक कारणों की वजह से रोका गया है। इसने कहा कि इसमें यूओआई की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर स्पष्टीकरण याचिका का परिणाम आने की प्रतीक्षा की जा रही है।