केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (फाइल फोटो)
- फोटो : facebook.com/ramdasathawale
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला बोला। अठावले ने आरोप लगाया कि राकेश टिकैत सभी किसानों को तकलीफ देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'राकेश टिकैत से मेरा निवेदन है कि वे दो कदम पीछे हटें, सरकार भी दो कदम पीछे हटेगी। सरकार कृषि कानूनों पर बातचीत करने के लिए तैयार है।'
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले प्रदर्शनकारी किसान मॉनसून के लिए तैयारी में व्यस्त हैं। गाजीपुर सीमा पर काफी गतिविधियां चल रही हैं जहां राकेश टिकैत के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के बैनर तले लगभग 4000 से 5000 प्रदर्शनकारी किसान डेरा डाले हुए हैं।