अभी भी अस्पताल में जहरीली मशरूम खाने से बीमार पड़ने वाले कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले पांच दिनों में पूर्वी असम के शिवसागर, डिब्रूगढ़, चराईदेव और तिनसुकिया जिलों के चाय बागान समुदाय के 35 लोगों को एएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
असम के डिब्रूगढ़ में एक सप्ताह के दौरान जंगली जहरीले मशरूम खाने से 13 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां 39 मरीजों को भर्ती किया गया, जिनमें ज्यादातर किडनी और लीवर की समस्या के थे। अब तक 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। सभी उद्यान क्षेत्र के हैं। एएमसीएच के अधीक्षक डॉ. प्रशांत दिहिंगिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दिहिंगिया ने बताया कि अभी भी अस्पताल में जहरीली मशरूम खाने से बीमार पड़ने वाले कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले पांच दिनों में पूर्वी असम के शिवसागर, डिब्रूगढ़, चराईदेव और तिनसुकिया जिलों के चाय बागान समुदाय के 35 लोगों को एएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
दिहिंगिया का कहना है कि हर साल जंगली मशरूम खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ जाते हैं। यह मशरूम खाने लायक नहीं होती है। जंगली हानिकारक मशरूम के सेवन को लेकर आम लोगों में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत
असम के होजाई जिले में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक एसयूवी फिसलकर रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में एसयूवी सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये हादसा भेलोगुड़ी के पास हुआ, जहां गुवाहाटी से आ रही एसयूवी का चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन राजमार्ग की रेलिंग से जा टकराया। वाहन में सवार लोग दोबोका जा रहे थे जोकि दुर्घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर है।