फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने पर 10 व्यक्ति गिरफ्तार, बार में चल रही थी पार्टी

Fri, 06 Aug 2021 12:11 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस ने एसवी रोड स्थित एक बार में छापेमारी करके 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की ओर से कोरोना नियमों को तोड़ने पर की गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने उपनगरीय मलाड के एक बार से 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस की ओर से जारी बयान में बाताया गया कि पुलिस की ओर से यह कार्रवाई कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर की गई है।

विज्ञापन

अधिकारियों के बताया कि एसवी रोड स्थित एक बार में पार्टी की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम करीब 9 बजकर 45 मिनट वहां पर छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन के दौरान बार से चार महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया है। 

चार महिलाओं को भी किया गया रेस्क्यू
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान यह पाया गया कि राज्य सरकार की ओर बनाए गए कोरोना नियमों की धज्जियां बार में उड़ाई जा रहीं थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार छापेमारी करने वाली टीम का डीसीपी विशाल ठाकुर नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान 10 ग्राहक वहां पर मौजूद थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उनकी सेवा में लगीं चार महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें