फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vimal Negi Death Case: आरुषि हत्याकांड वाली सीबीआई टीम ही करेगी विमल नेगी मामले की जांच

Tue, 27 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

Vimal Negi Death Case: विमल नेगी हत्या मामले में सीबीआई के संयुक्त निदेशक हरियाणा काडर के आईपीएस (2006) अश्वनी शिवेन की देखरेख में स्पेशल क्राइम विंग की टीम सभी पहलुओं को खंगालेगी। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरुषि हत्याकांड की जांच करने वाली सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) का स्पेशल क्राइम विंग विमल नेगी हत्या मामले की जांच करेगा। हिमाचल में हाईप्रोफाइल बन चुके विमल नेगी हत्या मामले की जटिलता को देखते हुए सीबीआई मुख्यालय ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


सीबीआई के संयुक्त निदेशक हरियाणा काडर के आईपीएस (2006) अश्वनी शिवेन की देखरेख में स्पेशल क्राइम विंग की टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगालेगी। सीबीआई के आग्रह पर बनगढ़ ऊना से एक रिजर्व शिमला पहुंच चुकी है। एक एनजीओ ग्रेड वन अधिकारी के साथ तीन हेड कांस्टेबल और 21 कांस्टेबल रिजर्व में शामिल हैं। उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय की ओर से सीबीआई को सौंपी जाने वाली जांच स्पेशल क्राइम विंग देखती है।

विमल नेगी मौत मामले में भी हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सीबीआई को जांच सौंपी है। विशेषतौर पर जांच टीम में हिमाचल काडर के अधिकारियों को शामिल न करने के निर्देश दिए हैं। हत्या, अपहरण, फोरेंसिक विज्ञान और गंभीर अपराधों की जांच में विशेषज्ञ सदस्य टीम में शामिल किए जाएंगे। जांच के लिए टीमें बनाई जाएंगी जो पूरी तरह से एक ही मामले पर ध्यान केंद्रित कर गहराई से जांच करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें