फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एसपी गांधी के खिलाफ सुधीर शर्मा ने भेजा विशेषाधिकार हनन का नोटिस, जानें मामला

Tue, 27 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने एसपी शिमला के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजा है। भाजपा विधायक की ओर से भेजे गए विशेषाधिकार हनन नोटिस को अब विधानसभा सचिवालय की ओर से अध्यक्ष की मंजूरी से कमेटी को भेजा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी/भाजपा विधायक सुधीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी के खिलाफ भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजा है। विधानसभा सचिवालय को एसपी शिमला के वीडियो सहित उन पर लगाए गए आरोपों की विधायक ने सूचना दी है। दो दिन पहले विधायक ने एसपी को कानूनी नोटिस भी भेजा था।

विज्ञापन


भाजपा विधायक की ओर से भेजे गए विशेषाधिकार हनन नोटिस को अब विधानसभा सचिवालय की ओर से अध्यक्ष की मंजूरी से कमेटी को भेजा जाएगा। विशेषाधिकार हनन कमेटी को नोटिस के माध्यम से लगाए गए आरोप वाजिब लगे तो एसपी से जवाब तलब किया जाएगा। विधायक का कहना है कि एसपी ने उन पर आरोप लगाया है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में वह मुख्य आरोपी हैं। यदि वह मुख्य आरोपी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई और उन्हें जांच के लिए क्यों नहीं बुलाया गया। इस प्रकार का आरोप एसपी ने किस आधार पर लगाया। उन्होंने मेरी छवि को धूमिल करने के लिए प्रयास किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें