फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vimal Negi Death Case: एसपी कार्यालय से सीबीआई को रिकॉर्ड देने की तैयारियां शुरू, लग सकता है इतना समय

Tue, 27 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एसपी कार्यालय ने जांच का रिकॉर्ड केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हजारों पन्नों का रिकॉर्ड होने के कारण इसे सौंपने में दो से तीन का समय लग सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विमल नेगी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर दिवंगत विमल नेगी की मौत के मामले में दो दिन पहले सीबीआई को रिकॉर्ड देने से इन्कार करने के बाद सोमवार को एसपी कार्यालय में मामले से जुड़ा रिकॉर्ड केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसआईटी ने जांच से संबंधित रिकॉर्ड को क्रमबद्ध संग्रहित करने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


एसआईटी के अधिकारी दिनभर इसको लेकर माथापच्ची करते रहे। सूत्रों के मुताबिक विमल नेगी के मामले में पुलिस ने पावर कॉरपोरेशन से लेकर ऊर्जा विभाग से भी रिकॉर्ड कब्जे में लिया था। इसके अलावा जांच से जुड़ी रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जुटाए गए हैं। हजारों पन्नों का रिकॉर्ड होने के कारण इसे सौंपने में दो से तीन का समय लग सकता है। इससे पहले सोमवार तक सीबीआई को जांच सौंपने के मामले में एलपीए दायर करने की बात कही जा रही थी। लेकिन सरकार के इन्कार के बाद अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। यही वजह है कि एसपी कार्यालय ने जांच का रिकॉर्ड केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं मामले को लेकर एसपी शिमला से लेकर सभी अधिकारी मीडिया से कुछ भी बात करने से बचते रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

दोनों एसआईटी और जिला बिलासपुर पुलिस भी आएगी जांच की जद में
केंद्रीय जांच एजेंसी जहां विमल नेगी की मौत के कारणों की जांच करेगी तो वहीं दोनों एसआईटी और जिला बिलासपुर की पुलिस भी जांच की जद में हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि पुलिस महानिदेशक ने प्रदेश उच्च न्यायालय में दायर किए गए स्वतंत्र हलफनामे में जांच को लेकर कई प्रकार के गंभीर सवाल उठाए हैं। विमल नेगी के शव से पेन ड्राइव गायब होने का मामला सामने आया है। वहीं उसका डाटा डिलीट करने की बात भी जांच में आई है।

उधर, परिजनों का आरोप है कि विमल नेगी के मोबाइल को लेकर भी जांच टीम अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई है। मछुआरों के मोबाइल में बना वीडियो भी इस जांच में अहम सबूत माना जा रहा है, जिसमें निलंबित एएसआई पंकज विमल नेगी के शव से पेन ड्राइव मिलने की बात करते हुए दिखाई दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें