फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पत्रकारिता विषय की ओर पढ़ाई करने में घटा युवाओं का रुझान

Fri, 09 Aug 2024 03:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पत्रकारिता विषय में पढ़ाई करने वाले युवाओं का रुझान घटता जा रहा है। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में इस वर्ष प्रथम वर्ष के लिए महज तीन छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

वहीं, गत वर्ष 40 के तकरीबन छात्रों ने प्रथम वर्ष में प्रवेश पाया था। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में सभी विषयों में सीटें ओपन होने की सूरत में युवाओं का रुझान पत्रकारिता विषय की ओर घटा है। वर्तमान में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में बीए में 812, बीकॉम में 536, बीएससी मेडिकल में 164, बीएससी नॉन मेडिकल में 301, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 186 सहित बीएससी में कुल 651 छात्रों ने प्रवेश पाया है। जबकि बी-बॉक में 138 छात्रों ने दाखिला लिया है। इसके चलते वर्तमान में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में 2127 के तकरीबन छात्र विभिन्न संकायों में पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता विभाग के सहायक प्रोफेसर केके पांडे के अनुसार इस वर्ष पत्रकारिता विषय में प्रथम वर्ष में तीन छात्रों ने दाखिला लिया है। पत्रकारिता की ओर युवाओं का इस बार रुझान घटा है। कॉलेज में सभी विषयों की सीटें ओपन होने की सूरत में पत्रकारिता विषय में पढ़ाई करने में युवाओं ने रुचि नहीं दिखाई है।
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. मीता शर्मा ने बताया कि छात्रों ने अपने पसंदीदा विषयों के हिसाब से विभिन्न संकायों में दाखिला लिया है। पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो गई है। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों, खेलकूद, सांस्कृतिक सहित अन्य गतिविधियों के लिए भी अलग-अलग समितियां गठित की गई है, जो कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

बाक्स
वर्तमान में पत्रकारिता विषय में प्रथम वर्ष में तीन द्वितीय में 24 और तृतीय वर्ष में आठ विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैँ, जबकि गत वर्ष द्वितीय वर्ष में 40 छात्रों ने दाखिला लिया था। इनमें से 26 ने बीच में पढ़ाई छोड़ दी और अलग संकाय में दाखिला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें