फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा और थानाकलां अस्पताल में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Fri, 09 Aug 2024 03:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां की रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद विधायक विवेक शर्मा च
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां की रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समिति के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सोनू गोयल ने की।
विज्ञापन

बैठक में विधायक विवेक शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि बंगाणा और थानाकलां अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। रोगी कल्याण समिति की बैठक में कमेटी ने निर्णय लिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए कैंटीन, सस्ती दवाइयों की दुकान व एंबुलेंस की सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
अस्पताल में कैंटीन की व्यवस्था न होने से दाखिल मरीजों को रात के समय घर जाना पड़ता है और अगले दिन सुबह फिर दाखिल होना पड़ता है। कैंटीन की सुविधा होने से मरीज को घर नहीं जाना पड़ेगा। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि बजट से अधिक खर्च न किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की कमेटी ने विधायक विवेक शर्मा से आग्रह किया कि आरकेएस के बजट को भी बढ़ाया जाए, ताकि अस्पताल में दाखिल मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने रोगी कल्याण समिति के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में इस तरह की समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाएं। एसडीएम सोनू गोयल ने बैठक के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों से खुली चर्चा की और उनसे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे। इस बैठक में विधायक विवेक शर्मा, एसडीएम सोनू गोयल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी नरेश शर्मा, वीडियो सुशील कुमार, डॉ. अशोक दड़ोच, पंचायत प्रधान सरोज कुमारी सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
अब 500 रुपये होगी फर्स्ट एड करने की फीस
रोगी कल्याण समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल में मेडिकल कराने की फीस 150 रुपये होगी, जबकि इस फीस में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा वर्कर्स को छूट मिलेगी। इसके अतिरिक्त बंदूक का लाइसेंस बनाने के लिए मेडिकल कराने की फीस 500 रुपये होगी। फर्स्ट ऐड कराने वाले विद्यार्थियों की फीस 500 रुपये होगी। फूड लाइसेंस की फीस में भी मामूली वृद्धि की गई है और दुकानदारों के फूड लाइसेंस अब जिला स्तर के अस्पतालों में ही बनाए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

फोटो सहित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां की रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद विधायक विवेक शर्मा च

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें