फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर चौक में अग्निवीर योजना का युवाओं ने किया विरोध

विज्ञापन
दौलतपुर चौक में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करते युवा और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी। संवा? - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर शुक्रवार को ऊना जिले के दौलतपुर चौक में भी युवाओं ने जोरदार विरोध किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचते ही युवाओं ने कार्यक्रम स्थल के नजदीक मुख्य चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
युवाओं ने केंद्र सरकार और अग्निपथ योजना के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मौके पर मुस्तैद पुलिस ने युवाओं को नियंत्रित किया। युवाओं के प्रदर्शन से मौके पर माहौल खूब गरमाया रहा। पुलिस को भी युवाओं को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर रखी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे युवाओं में अमन, हरप्रीत, विकास, गौरव ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना के चलते सेना में स्थायी भर्ती की जगह अस्थायी तौर पर भर्ती होगी। यह सीधे तौर पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कई सालों से सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के साथ धोखा होगा। इस योजना से न सिर्फ युवाओं को नुकसान होगा, बल्कि सेना की गोपनीयता एवं विश्वसनीयता भी भंग हो सकती है।
उन्होंने मांग की है कि युवाओं से खिलवाड़ करने की जगह विधायकों और मंत्रियों की पेंशन बंद करो। उन्होंने बताया कि वे सेना में जाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इसके बाद भी अगर चार साल की नौकरी ही मिले तो इसका क्या फायदा। सरकार हमें ऐसे रास्ते पर छोड़ देगी, जहां से हमें कोई राह नहीं मिलेगी। इसलिए सरकार पुरानी प्रणाली ही कायम रखे। इस तरह का अग्निवीर नहीं बनना है। युवाओं का कहना है कि अग्निवीर बनने के बाद न तो उनके पास कोई प्रोफेशनल डिग्री होगी और न कोई विशेष योग्यता। ऐसे में वे दर-दर की ठोकरें खाने केे मजबूर होंगे।
विज्ञापन

अनुराग ने युवाओं को बुला दूर की भ्रांतियां
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं के बारे में जैसे ही पता चला तो उन्होंने तुरंत युवाओं को विश्राम गृह बुलाया। उन्होंने युवाओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं से मिलकर अग्निपथ योजना के बारे में भ्रांतियों को मिटाया। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को दिल्ली में उठाएंगे। इस पर युवा संतुष्ट दिखे और लगभग डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शन शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें