फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चड़तगढ़ में मकान का लेंटर गिरने से युवक जख्मी

विज्ञापन
गांव चड़तगढ़ के वार्ड सात में छत गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। निकटवर्ती गांव चड़तगढ़ के वार्ड सात में मंगलवार रात के वक्त अचानक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में परिवार के एक सदस्य को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घायल अवस्था में 22 वर्षीय युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। जानकारी के अनुसार चड़तगढ़ गांव के निवासी बलवीर चंद पुत्र प्यारे लाल वार्ड सात के मकान की छत का एक हिस्सा मंगलवार रात को अचानक गिर गया। इससे कमरे में सो रहे उनके 22 वर्षीय बेटे अभिषेक भट्टी को सिर तथा नाक में चोट आई है। घायल अवस्था में उसे ऊना अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बलवीर चंद के मुताबिक उनके मकान के लेंटर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इससे उनके बेटे को चोटें आई हैं। पटवारी गगनदीप कौर ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें