फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बच्चों को सुरक्षित करने के लिए लगवाएं कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
veccination of child
विज्ञापन
नारी (ऊना)। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने टीकाकरण अभियान चलाया है। अब पांच से 12 साल के बच्चों के टीकाकरण को भी मंजूरी मिल गई है। छोटे बच्चों का टीकाकरण करने के लिए अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। डॉक्टर समेत बुद्धिजीवी वर्ग टीकाकरण में अभिभावकों को पहले की तरह अपनी सहभागिता दर्ज करवाने की अपील कर रहे हैं ताकि बच्चे सुरक्षित हों।
विज्ञापन

बॉक्स
मानसिक रूप से बच्चों को करें तैयार : डॉ. रूमिना
राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय धमांदरी में तैनात डॉक्टर रूमिना ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार मुफ्त में टीकाकरण कर रही है। अभिभावक बेझिझक छोटे बच्चों का टीकाकरण करवाएं। अभिभावक और अध्यापक बच्चों को मानसिक रूप से टीकाकरण के लिए तैयार करें। टीकाकरण के बाद बुखार व दर्द होना सामान्य है, अभिभावक घबराएं नहीं।
बॉक्स
छोटे बच्चों का टीकाकरण जरूरी : राम रत्न
रायसंरी के सेवानिवृत्त सर्किल ड्राफ्ट्समैन राम रत्न आजाद ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण बेहद जरूरी है। अब छोटे बच्चे ही टीकाकरण से बचे हुए हैं। अभिभावक घबराएं नहीं, टीके की वैज्ञानिक जांच हुई है।
विज्ञापन

बॉक्स
टीकाकरण के लिए अभिभावक आगे आएं : नवीन
धमांदरी स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन गुप्ता ने कहा कि टीकाकरण में पहले भी अभिभावकों का सहयोग मिला है। अब छोटे बच्चों के टीकाकरण के लिए भी अभिभावक आगे आएं। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित और कारगर है। छोटे बच्चों को सुरक्षित करने के लिए यह जरूरी है।
बॉक्स
ग्रामीणों को किया जाएगा प्रेरित : राम कुमार
नारी पंचायत प्रधान राम कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को छोटे बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि छोटे बच्चों को भी सुरक्षा कवच मिल सके। अभिभावक पहले भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनका सहयोग बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें