फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला भाजपा मंडल की महामंत्री आशु आप में शामिल

विज्ञापन
ऊना में भाजपा धर्मशाला मंडल की महामंत्री आशु व अन्य को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। आम आदमी पार्टी हिमाचल के सह चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली में आप विधायक अजय दत्त ने ऊना में चुनावी दौरा कर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने भाजपा मंडल धर्मशाला की महामंत्री आशु बलोरिया और एक अन्य पदाधिकारी संगीता राणा को आम आदमी पार्टी में शामिल किया। इसके साथ ही आप नेता ईशान ओहरी के नेतृत्व में 26 कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए। इनमें ऊना के 12 और कुटलैहड़ क्षेत्र के 16 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

अजय दत्त ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर काफी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने दिल्ली मॉडल के आधार पर ही हिमाचल प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरने की बात कही। आशु बलोरिया और संगीता राणा ने कहा कि लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़ी थीं, लेकिन पार्टी में अनदेखी के चलते उन्होंने आप का दामन थामा है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के विस्तार के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें