फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा में वनमहोत्सव मनाया

विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा में पौध रोपण करने से पहले विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य। - फोटो : Una
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा में पंजाब नेशनल बैंक शाखा गगरेट के सौजन्य से वनमहोत्सव मनाया गया। वनमहोत्सव में वरिष्ठ प्रबंधक मदन सोनी, प्रबंधक नितिन कृष्ण शर्मा, प्रधानाचार्य अशोक पाठक, विभागाध्यक्ष, कुलवर्धन सिंह, सतीश शर्मा, अरुण राणा और संस्थान के कर्मचारी और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान परिसर में सजावटी और औषधीय पौधों सहित 100 पौधे रोपित किए। प्रधानाचार्य अशोक पाठक ने बैंक अधिकारियों का धन्यवाद किया। संस्थान के स्टाफ और विद्यार्थियों से कैंपस में लगाए पौधों की देखभाल करने का भी अनुरोध किया।
प्रधानाचार्य अशोक पाठक ने आयोजन के लिए संस्थान के राजीव भारद्वाज और उनकी टीम का आभार जताया। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्या अशोक पाठक ने वनों के हो रहे लगातार कटान व घट रहे जंगलों पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें